
नोएडा के शेरेटन बैंक्वेट में आयोजित ग्रेविटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के 12वें स्थापना दिवस समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रबंध निदेशक जी.एस. खान के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कंपनी की 12 वर्षों की सफल यात्रा, 25,000 से अधिक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी सेवाओं और उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
नोएडा के सेक्टर-51 स्थित शेरेटन बैंक्वेट (दरबार हॉल) में ग्रेविटी ग्रुप ऑफ कंपनीज (Gravity Group of Companies) ने अपना 12वां स्थापना दिवस बेहद उत्साह और भव्यता के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर सिनेमा जगत के जाने-माने और लोकप्रिय हास्य कलाकार व अभिनेता श्री संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने इस पूरे समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रेविटी ग्रुप के प्रबंधन की ओर से अभिनेता संजय मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ-साथ स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्री संजय मिश्रा ने न सिर्फ कार्यक्रम में शिरकत की बल्कि उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विशिष्ट अतिथियों के साथ बहुमूल्य समय बिताया, जिससे समारोह का माहौल और भी अधिक ऊर्जावान और यादगार बन गया। इस अवसर पर डॉ. अय कुमार (से.नि.) और पूर्व सांसद समेत कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
ग्रुप के प्रबंध निदेशक (MD) श्री जी. एस. खान के कुशल नेतृत्व में कंपनी पिछले 12 वर्षों से विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रही है। कार्यक्रम के दौरान ग्रेविटी ग्रुप की अब तक की शानदार यात्रा और उसकी उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित किया गया। कंपनी आज देश भर में अपनी मजबूत पैठ बना चुकी है और इसके कार्यक्षेत्र में सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन (Security & Facility Management), मानव संसाधन समाधान (HR Solutions), इवेंट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (Waste Management), तथा सिविल कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ग्रेविटी ग्रुप की सबसे बड़ी ताकत उसकी कार्यकुशलता और विशाल टीम है। कंपनी के पास वर्तमान में 25,000 से अधिक समर्पित कर्मचारियों का बल है, जो देश भर में 200 से अधिक विभिन्न सुविधाओं और संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही, ग्रुप ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। कार्यक्रम में इस बात का भी विशेष उल्लेख किया गया कि ग्रेविटी ग्रुप पिछले पांच वर्षों से पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता और सुविधा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सहयोगी सेवाएं लगातार प्रदान कर रहा है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित ऐतिहासिक प्रथम दीपोत्सव के सफल आयोजन में भी कंपनी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया था, जिसे समारोह के दौरान गर्व के साथ साझा किया गया।
संजय मिश्रा जैसे लोकप्रिय सिने कलाकार की गरिमामयी उपस्थिति, भव्य सम्मान समारोह, और ग्रेविटी ग्रुप के कर्मठ पदाधिकारियों की आत्मीय मुलाकातों ने इस 12वें स्थापना दिवस को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। यह आयोजन न केवल कंपनी की पिछली सफलताओं का जश्न था, बल्कि भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने के संकल्प का भी प्रतीक साबित हुआ।
Ankit Kaushik
Correspondent · GroundWireDaily Media
Sign in to join the conversation
Share your thoughts on this article

एक पुजारी भगवान कृष्ण की मूर्ति का पैर बड़े ही प्रेम और श्रद्धा भाव से दबा रहा है।
Instagram
https://www.youtube.com/shorts/J06D_egv7wI
YouTube
Noida Sector 52: Navigating this interchange during rain is nothing short of a "daily humiliation ritual".
Instagram
कांग्रेस नेता Cherian Philip ने Bindu Krishna को जबरन गले लगाने की कोशिश की
Instagram